News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 10, 2022  |  7:02 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों ने सौंपा ज्ञापन
  • सभी विधायक व सांसद को ठेकेदार सौंपेगे ज्ञापन

कसया/कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक को ठेकेदार संघ कुशीनगर ने ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों ने विधायक से जिले में हुये कार्यों के लंबित भुगतान को शीघ्र कराने की मांग की।जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के मार्च माह में विभागीय लापरवाही के कारण उपलब्ध धन लैप्स हो गया। इसके बाद तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता से कई बार मौखिक व लिखित पत्र के माध्यम से वार्ता होने के साथ धरना प्रदर्शन किया गया है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

उस दौरान अधिकारियों ने लिखित तौर पर आश्वासन दिया कि धन उपलब्ध होते ही समस्त भुगतान कर दिया जायेगा, लेकिन उनके प्रोन्नति व स्थानान्तरण होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। अधिशासी अभियन्ता मृत्युन्जय कुमार के कार्यकाल के दौरान लिखित व मौखिक शिकायत पर भुगतान नहीं होने के कारण धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें अधिक्षण अभियन्ता व मण्डल के पदाधिकारियों के समक्ष अधिशासी अभियन्ता ने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि जिन मार्गों पर धन उपलब्ध है उसे 30 सितम्बर तक तथा जिन मार्गों पर धन उपलब्ध नहीं है वहां का भुगतान नवम्बर में कर दिया जायेगा। कहा कि ठेकेदारों का पिछले वर्ष प्रधानमंत्री के आगमन पर तैयार किया गया हेलिपैड, पार्किंग, लाईट, टेन्ट, साउण्ड व एप्रोच मार्ग का निर्माण का भुगतान नहीं हो सका है। बकाया भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदारा परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारों ने विधायक से पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुये शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।

इस दौरान महामंत्री दीपक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, धनंजय तिवारी, संरक्षक दयाशंकर सिंह, प्रमोद यादव, विजय सागर, संदीप श्रीवास्तव, अशोक सिंह, जितेंद्र शाही, पृथ्वीपाल सिंह, मनोज सिंह, अनिल जायसवाल, शैलेन्द्र जायसवाल, बृजभान गुप्ता, सुनील पांडेय, अमित गुप्ता, कविंद्र पांडेय, माया लाल, राजू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking