कसया/कुशीनगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला इकाई द्वारा ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुये महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह को सौंपा।
सोमवार को मजदूर एवं कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर माकपा के जिलासचिव का. अयोध्या प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सिंह के माध्यम से महामहिम को दिए ज्ञापन में पार्टी ने मांग किया है कि रेलवे, बैंक, बीमा, विद्युत जैसे सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बन्द हो, डीजल, पेट्रोल, एलपीजी के दाम घटाए जाएं और जीएसटी के दायरे में लाया जाय, महंगाई पर रोक, फसलों के समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, संविदा कर्मी, आशा, आंगनवाड़ी कर्मियो को नियमित किया जाय। किसान आंदोलन के स्थगन के दौरान किये वायदे पूरे किये जायें।
इस दौरान का. दुर्गा यादव, का. विजय कुमार श्रीवास्तव, का. दल्लू यादव, का. इदरीश, का. राघवेंद्र सिंह, का. रामेश्वर सिंह, का. रामनरेश यादव, का. गेंदा सिंह, का. जवाहर शर्मा, का. शंकर प्रसाद, का. कैलाश गिरी, बेचू गुप्ता, का. केदार सिंह, महमूद, का. पवन कुमार, का. राम बहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…