News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: नशे में धुत हैवान पति ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाया, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2022  |  5:37 PM

1,176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: नशे में धुत हैवान पति ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाया, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फर्द मुंडेरा गांव में शराबी पति द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला की मौत हो गई है जबकि दोनों मासूम बच्चे मेडिकल कॉलेज में मौत से संघर्ष कर रहे है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फर्द मुंडेरा गांव के 45 वर्षीय रामसमुझ मजदूरी करता है। वह अपने परिवार के साथ एक कमरे के मकान में रहता है। कुछ दिन पहले पत्नी सुभावती से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसे लेकर रामसमुझ ने पत्नी से मारपीट की और पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाने की धमकी दी और कहीं चला गया।

बृहस्पतिवार की रात करीब 12:00 बजे वह गैलन में पेट्रोल लेकर पहुंचा और खिड़की के रास्ते कमरे में सो रहे पत्नी व बच्चों मुस्कान (10)और करण (4)के ऊपर पेट्रोल फेंक दिया और आग लगा दी। इसके बाद रामसमुझ फरार हो गया जिसके बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाई गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को निकट के अस्पताल ले गए जहां से तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया मेडिकल कॉलेज पहुंचते डॉक्टरों ने सुभावती को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार रामसमुझ शराबी है और नशे में अक्सर पत्नी को मारता पीटता था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है जैसे तहरीर मिलेगी तब मुकदमा दर्ज किया जायेगा

इस दौरान सीओ कसया व एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष विशाल सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking