News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दिन दहाड़े एक लाख की छिनैती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 4, 2022  |  5:16 PM

1,656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दिन दहाड़े एक लाख की छिनैती

कसया/कुशीनगर। बैंक से रुपया निकाल पिता के संग घर जा रही युवती से दो अज्ञात चोरो ने रूपये से भरा बैग छीनकर भाग गये l पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है l कसया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र लाल श्रीवास्तव पुत्र चन्द्रिका लाल उम्र 74वर्ष, निवासी वार्ड न.12 वीर अब्दुल हमीद नगर भलूही मदारी पट्टी लाला टोला थाना -कसया जो शारीरिक रूप से बीमार है, अपनी पुत्री रुबी 28 वर्ष को साथ लेकर आज सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे कसया यूपी बड़ौदा बैंक से रुपया एक लाख निकाल कर ई -रिक्शा से घर जा रहे थे कि उनके गांव में घर के मोड़ पर ही बाईक सवार दो अज्ञात व्यक्ति बुजुर्ग राजेंद्र को मार्ग पूछने में उलझा दिये और बाइक पर बैठा एक व्यक्ति ने रूबी के पास में रखा रूपये से भरा हैण्ड बैग छीन कर फरार हो गये l दिये गये थाने में तहरीर के अनुसार बैग में रुपया एक लाख के अलावा बैग में एक मोबाईल, चेक बुक, पास बुक रखा था l

दिन दहाड़े घर के मोड़ पर हुई इस दुस्साहसिक घटना से राजेंद्रलाल श्रीवास्तव हक्का बक्का रह गए व शोर मचाया, उन्होंने घटना की सूचना 112 पुलिस को दिया, कुछ ही देर में पहुंची पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने राजेंद्रलाल से घटना के बाबत विस्तृत जानकारी लिया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने छिनैती मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से छिनैतों की तलाश करने में जुटी है।इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,टीमें लगाकर अभियुक्तों को पकड़ने की कार्यवाही चल रही है,सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरे की तलाश करने में पुलिस जुटी है,घटना का जल्द अनावरण कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking