News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime/कुशीनगर: पुलिस ने जनसेवा केंद्र से हुई चोरी का किया खुलासा, चोरी की सामान सहित शातिर चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 19, 2022  |  4:59 PM

1,105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime/कुशीनगर: पुलिस ने जनसेवा केंद्र से हुई चोरी का किया खुलासा, चोरी की सामान सहित शातिर चोर गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 352/2022 धारा 457/380 भादवि के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीमें गठित की गयी थी जिसके क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कसया पुलिस टीम द्वारा अंश कम्प्यूटर्स जनसेवा केन्द्र में हुयी चोरी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त विकास तिवारी पुत्र अनिरुद्ध तिवारी उर्फ अमर तिवारी ग्राम डुम्मरभार थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद विवो Y21T एंड्राएड मोबाईल मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बरामद हुआ जो चोरी की मोबाईल है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 07 मई की रात में जानकीनगर चौराहा पर स्थित अंश कम्प्यूटर्स जनसेवा केन्द्र की दुकान से मैने 14 अदद एंड्रायड मोबाईल, 10 अदद कीपैड मोबाईल, 2 अदद लैपटाप, एक अदद पेनड्राईव, एक अदद LED टीवी, 2 अदद मेमोरी कार्ड तथा गल्ला में रखा हुआ 5000/- रू0 चोरी किया था (रुपया 5000/- खाने-पीने में खर्च कर दिया)। यह मोबाईल भी उसी मे से एक है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के निशादेही पर उसके घर के कमरे से 13 अदद एंड्रायड मोबाईल, 10 अदद कीपैड मोबाईल, 2 अदद लैपटाप मय माउस, एक अदद पेनड्राईव, एक अदद LED टीवी, 2 अदद मेमोरी कार्ड बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 352/2022 धारा 457/380 भादवि में धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाले टीम में ये रहे शामिल

  1. प्र0नि0 सुधीर कुमार सिहं
  2. नि0 राजेश कुमार पाण्डेय
  3. व0उ0नि0 हरेराम सिहं यादव
  4. उ0नि0 श्री राकेश कुमार यादव
  5. हे0का0 सुशील कुमार सिंह कम्प्यूटर आप्रेटर सर्विलांस सेल कुशीनगर
  6. हे0का0 सम्मी कुमार कम्प्यूटर आप्रेटर सर्विलांस सेल कुशीनगर
  7. का0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल कुशीनगर
  8. का0 अरविन्द सिंह
  9. का0 सुनील राजभर
  10. कां0 विवेकानन्द सिंह
  11. कां0 प्रमोद सिह यादव
  12. का0 रामविलास यादव
संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking