News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Cyber Crime News/कुशीनगर: एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश…बात करते-करते बदल मिनटों में ATM कार्ड बदलने की ट्रिक, फिर कुछ ऐसे निकालता था पैसा!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 9, 2022  |  5:59 PM

1,437 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Cyber Crime News/कुशीनगर: एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश…बात करते-करते बदल मिनटों में ATM कार्ड बदलने की ट्रिक, फिर कुछ ऐसे निकालता था पैसा!
  • साइबर सेल और कसया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • अवैध रुप से धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्जीय गैंग का शातिर साइबर ठग गिरफ्तार
  • 21 अदद एटीएमकार्ड, 13 अदद सीमकार्ड, POS मशीन, एक अदद लग्जरी वाहन, नगद 22000 रूपये व 1,51,375/- रुपये POS मशीन में फ्रीज आदि बरामद

कुशीनगर । बुधवार को जिले के साइबर सेल और कसया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है,पुलिस टीम ने एक अंतर प्रांतीय शातिर साइबर ठग को दबोचते हुए बड़े मात्र में ए टी एम कार्ड, ठगी के दस्तबेज के साथ नकद रुपए भी बरामद करने में कामयाब हुई है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

जानिए क्या है अपराध का तरीका

पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग एक चार पहिया वाहन से दिल्ली से मुजफ्फरनगर हापुड़ लखनऊ गोरखपुर होते हुए एक साथ निकलते हैं और रास्ते में पड़ने वाले एटीएम बूथ जिस पर भीड़भाड़ हो, वहां पर जाकर लाइन में खड़े हो जाते हैं और वहां पहले से लाइन में खड़े व्यक्ति को बातों में उलझा कर उनके एटीएम का पासवर्ड देख लेते हैं और मदद करने के बहाने से धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उनको दूसरा एटीएम कार्ड दे देते हैं। फिर तुरंत ही गाड़ी में रखे POS मशीन के माध्यम से उस एटीएम का पूरा पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले एटीएम बूथ जिस पर भीड़भाड़ कम होता है। वहां पर हम लोग एटीएम मशीन में जहां से पैसा निकलता है वहां पर पीतल से बना एक एटीएम स्ट्रेचर लगा देते हैं जब कोई व्यक्ति एटीएम से पैसा निकालने आता है तो एटीएम से पैसा निकलने के पूरे प्रोसेस के बाद एटीएम स्क्रैचर लगा होने के कारण वह पैसा उसी स्क्रैचर में फंस जाता है जिसको हम लोग बाद में जाकर स्क्रैचर को बाहर निकाल कर के पैसा अपने कब्जे में ले लेते हैं।

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूसकान्त राय के नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना कसया व साइबर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशुनपुरा कट एनएच 28 के पास से मुखबिर की सूचना पर भोले-भाले लोगो से धोखाधड़ी से एटीएम बदल कर POS पेटीएम मशीन से मौके पर ही संचालित फर्जी एकाउंटो में ग्राहको का पैसा ट्रांसफर करने वाला शातिर साइबर ठग जॉनी शासी पुत्र महावीर शासी नि0 मकान न0-5/52 जी ब्लाक फ्रेन्सी क्लब सुल्तानपुरी थाना सुल्तानपुरी पुरानी दिल्ली को गिरफ्तार कर उसके एक अदद अपराध में प्रयुक्त स्कैचर मशीन (एटीएम मशीन से सम्बन्धित), एक अदद पेटीएम का POS मशीन, 21 अदद एटीएम कार्ड भिन्न भिन्न बैंको के, 13 अदद फर्जी सिम व अपराध में प्रयुक्त, पांच अदद मोबाईल फोन, दो अदद जोड़ा कूटरचित नम्बर प्लेटे, एक अदद अपराध में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर चार पहिया वाहन, नगद 22000 रूपये व 1,51,375/- रुपये POS मशीन में फ्रीज कराये हुए की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण बरामदगी

1- 01 अदद अपराध में प्रयुक्त स्कैचर मशीन (एटीएम मशीन से सम्बन्धित)
2- एक अदद पेटीएम का POS मशीन
3- 21 अदद एटीएम कार्ड भिन्न भिन्न बैंको के
4- 13 अदद फर्जी सिम व अपराध में प्रयुक्त
5- 05 अदद मोबाईल फोन
6- 02 अदद जोड़ा कूटरचित नम्बर प्लेटे
7- 01 अदद अपराध में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर चार पहिया वाहन
8- नगद 22000/- रूपये
9- 1,51,375/- रुपये POS मशीन में फ्रीज कराये हुए।

कामयाबी दिलाने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइवर सेल जनपद कुशीनगर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेराम सिंह यादव थाना कसया ,उ0नि0 आदित्य शाहू ,का0 संजय यादव ,का0 संजय गुप्ता,का0 कृष्ण कुमार पाण्डेय ,का0 विजय कुमार चौधरी साइबर सेल,का0 चन्द्रभान वर्मा साइबर सेल ,का0 अनिल यादव साइबर सेल,का0 प्रशांत मिश्रा साइबर सेल ,महिलाकां0 नेहा यादव साइबर सेल कुशीनगर।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking