कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकासखण्ड के आधा दर्जन गांवों में दिन बुधवार को लगभग 4 बजे चक्रवाती तूफान व बारिश से कई जगह तार-पोल तथा पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सैकड़ो एकड़ से अधिक धान की फसल बर्बाद हो गई। आवागमन भी प्रभावित हुआ।
चक्रवर्ती तुफान का असर पटखौली, सोहनी, गजरा कोटवा, मझिला, इंदरपुर,सुधियानी आदि गांवों में रहा,जहाँ मोटे मोटे वृक्ष बिजली के पोल सहित कई मकानों के ऊपर रखा कटरैन धराशायी हो गया,बिजली पोल गिरने से पटखौली का एक ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वही पेड़ गिरने से घंटो तक आवागमन बाधित रहा, वहीं एडीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन द्वारा पेड़ कटवा कर जेसीबी की सहायता से पेड़ों को हटवाकर रास्ता चालू कराया गया, उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने उक्त गांवों का दौरा कर घायलों का हालचाल लिया तथा हुये नुकसान का निरीक्षण किया।
इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, अजय सिंह सहित तहसील प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।
अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…