कुशीनगर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कसया अंकिता जैन ने आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बताया की माह जनवरी, 2024 में दिनांक 10.01.2024 से 25.01.2024 के मध्य वितरण तिथि निर्धारित की गयी है, जिसमें एन०एफ०एस०ए० योजना अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों में प्रति कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूँ व 21 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न (02 किग्रा० गेहूँ व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण किया जाना है।
उन्होंने उक्त के सम्बन्ध में समस्त उचित दर विकेताओं को अवगत कराया है कि माह जनवरी, 2024 के सापेक्ष प्राप्त खाद्यान्न का तृतीय स्तर पर सत्यापन हेतु नामित सत्यापन अधिकारी से सत्यापन कराने के उपरान्त वितरण कराने हेतु नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी की देख-रेख में शत-प्रतिशत खाद्यान्न का नियमानुसार निःशुल्क वितरण सुनिश्चित करेगें। उचित दर विक्रेताओं द्वारा उक्त निर्धारित वितरण तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अपने दुकान के सूचना पट्ट के अतिरिक्त अपने क्षेत्र / ग्राम के मुख्य स्थल यथा- पंचायत भवन आदि पर प्रदर्शित किया जाएगा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…