रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर सोहनपुर में 21 जून को सुबह नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में 22 जून को उसकी मौत हो गई। मृत विवाहिता की मायके वालों की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद समेत नौ लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पति की गिरफ्तारी हो गई।
स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला छपरा निवासी जरीना खातून की बेटी का शादी 30 दिसम्बर 2020 को बड़ाहरा लक्ष्मीपुर सोहनपुर निवासी आस मोहम्मद से हुई थी।उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले और दहेज लाने के लिए मांग कर रहे थे। जिसे न दे पाने पर 21 जून को सुबह मेरे बेटी को उसके पति आस मोहम्मद, ससुर मोहरम, सास जैनम निशा, भसुर देवर ननद ननद और जेठानी ने मिलकर जला दिया । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में रामकोला पुलिस का कहना है कि पति की गिरफ्तारी हो गई है , जेल भेजने की कार्यवाही पूरी की जा रही है। बाकी आरोपियों की धड़पकड़ के लिए दबिश जारी है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…