कसया/कुशीनगर।संयुक्त किसान मोर्चा और खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह को सौंपकर ग्रेटर नोएडा व हरियाणा में गिरफ्तार किसानों के रिहाई की मांग की।
सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिलामंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार कसया को सौंपा।
ज्ञापन के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के सामने किसान धरना दे रहे थे। भूमिअधिग्रहण के बाद 10 प्रतिशत विकसित भूमि का प्लाट देने का समझौता हुआ था और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी हुआ था। लेकिन नोएडा प्रशासन मात्र 6 प्रतिशत विकसित प्लाट दिया है। मांगों को पूरा करने के बजाय नोएडा प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए 33 किसानों को रात के अंधेरे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हरियाणा में सूरजमुखी के न्यूनतम मूल्य पर खरीद और एमएसपी गारंटी की मांग कर रहे किसानों का दमन किया गया और लाठी चार्ज किया गया। मोर्चा के नेता गुरुनाम सिंह चढूनी सहित दर्जनों किसानों को गिरफ्तार कर लिया। मोर्चा के नेताओं ने अपील किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाये रखते हुए गिरफ्तार किसानों की मांगों को पूरा कराते हुए रिहा किया जाय और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। सूरजमुखी को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने व एमएसपी कानून बनाने की मांग की। मोर्चा नेताओं ने ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उप्र व मुख्य हरियाणा को भेजने की बात कही।
इस दौरान इदरीश सिद्दकी, गेंदा सिंह, राम नरेश यादव, कैलाश गोंड़, बेचू गुप्त, कैलाश गिरी, राजेन्द्र सिंह, जवाहर शर्मा, दुर्गा यादव, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…