News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डिप्टी सीएमओ ने दो डेंटल क्लीनिक को सील किया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 27, 2024  |  7:14 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डिप्टी सीएमओ ने दो डेंटल क्लीनिक को सील किया

रामकोला/कुशीनगर । पडरौना के डॉक्टर बलराम मणि त्रिपाठी द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइआरजीएस) में किए गए शिकायत के बाद डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को रामकोला पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कसया रोड स्थित गायत्री डेंटल क्लीनिक और कोलकाता डेंटल क्लिनिक को सील की।

डिप्टी सीएमओ डा0 आर0 के0 गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान
रेलवे ढ़ाला रोड स्थित शिवम डेंटल क्लीनिक और सीटी डेंटल क्लिनिक बंद मिला। पूछने पर अगल- बगल के लोगों ने बताया कि ये दोनों दुकानें दो-तीन दिन से बंद चल रही हैं। गायत्री डेंटल क्लीनिक और कोलकाता डेंटल क्लिनिक के पास रजिस्ट्रेशन और चिकित्सक न होने के कारण सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जायेगी। छापेमारी के दौरान रामकोला के सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा, विनीत सिंह, विनय सिंह मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking