News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विकास खंड अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मुख्यालय पर करें निवास – डीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 8, 2024  |  4:04 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विकास खंड अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मुख्यालय पर करें निवास – डीएम
  • विकास विभाग की डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

कुशीनगर। विकास विभाग के तत्वाधान में संचालित ग्राम विकास सेक्टर- मनरेगा, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, वृद्धा तथा दिव्यांग पेंशन, ऑपरेशन कायाकल्प व विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मनरेगा के अंतर्गत विकास खंडवार मानव दिवस सृजन, 100 दिन के रोजगार प्राप्त करने वालों की संख्या के बारे में जानकारी ली गई। जिसके अंतर्गत हाटा, फाजिलनगर, नेबुआ नौरंगिया में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति परिलक्षित नहीं होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा नाराज़गी प्रकट की गई। उन्होंने कहा की समस्त खंड विकास अधिकारी गण ब्लॉकवार लक्ष्य के सापेक्ष मनरेगा के अंतर्गत प्लान करके निर्धारित कार्य संपादित कराए तथा लक्ष्य को प्राप्त करें। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गत तथा वर्तमान वित्तीय वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष स्वीकृत निर्मित आवास, निर्माणाधीन आवास, अनारम्भ कार्य, प्रथम किस्त व द्वितीय किस्त हस्तांतरण की तिथि व संख्या की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की जिन स्वीकृत आवासों हेतु किस्त लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित हो गई है वहां आवास निर्माण के कार्य अवश्य प्रारंभ हो जाने चाहिए। पंचायत सहायक व्यक्तिगत तौर पर इसमें प्रतिभाग कर लाभार्थी को प्रोत्साहित करें एवं खंड विकास अधिकारी गण समय-समय पर ग्रामों में अपूर्ण आवासों के अनारंभ के कारण तथा भौतिक प्रगति की जांच करें। वर्तमान में आवास योजना के सर्वे अंतर्गत पात्रता की शर्तों के अनुरुप सूची तैयार करें, साथ ही पूर्व के योजनाओं में निर्मित आवासों की जियो टैंगिंग, लक्ष्य के सापेक्ष रजिस्ट्रेशन ससमय करा लें। ऑपरेशन कायाकल्प अंतर्गत 19 पैरामीटर के अंतर्गत संतृप्त तथा असंतृप्त विद्यालय की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी। डीसी एनआरएलएम ने बताया कि 282606 परिवारों के सापेक्ष 167113 परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। जिसमे पडरौना, खड्डा, सेवरही विकासखंड में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति कम है। डीएम ने कहा कि समस्त खंड विकास अधिकारी गण ग्राम पंचायत वार एनआरएलएम के अवशेष कार्यों का निरीक्षण करें, अगर खाता खुलवाने में कहीं समस्या आ रही है तो स्वयं बात कर समस्याओं का निराकरण कराए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों में बनी सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय , लर्निंग लैब विद्यालय, आंगनवाडी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन का रखरखाव करें और क्रियाशील रखें। समस्त गो आश्रय स्थलों पर ठंड से बचने हेतु समुचित व्यवस्था ससमय करें। उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पर ही निवास करें, कार्यालय को गरिमापूर्ण स्थिति में बनाए रखें, शासन की प्राथमिकता के अनुरुप सदैव कार्य करें एवं क्षेत्र में निरंतर लोगों से संवाद बनाए रखें। दिव्यांग/ वृद्धा पेंशन के लंबित आवेदनों का निस्तारण एवं ई केवाईसी कराने हेतु प्रोत्साहित एवं उनकी सहायता करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीआईओएस श्री रविंद्र, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय, डीसी एनआरएलएम,समस्त खंड विकास अधिकारी ब्लॉकवार, एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking