कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के अन्तर्गत 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले घर घर जनसमपर्क योजना के तहत बुधवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ता जनपद के 529 बूथों पर जनसम्पर्क कर योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक बांटे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि 26 सितम्बर से शुरू हुए घर घर जनसम्पर्क अभियान में अब तक जिले कुल दो हजार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि जिला, प्रकोष्ठ, विभाग, मण्डल, शक्ति केंद्र और बूथों के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक वितरण कर चुके हैं।
कहा कि दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां हर किसी को घर जाकर बताई जाएंगी और उपलब्धियों से जुड़ा पत्रक भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईमानदार छवि और गरीबों के लिए किए गए कार्यों को बताना है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच ईमानदार है और काम दमदार है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना की लड़ाई में जान और जहान दोनो को बचाया है। घर घर राशन मुफ्त में दिए गए तो महामारी रोकने के लिए मुफ्त में टीकाकरण तक कराया जा रहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…