News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: टंकी निर्माण हेतु ग्रामप्रधान व लेखपाल कल ही चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें-डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2023  |  7:15 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टंकी निर्माण हेतु ग्रामप्रधान व लेखपाल कल ही चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें-डीएम
  • जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत टंकी के निर्माण हेतु भूमि की समस्याओं के संदर्भ में की समीक्षा बैठक

कुशीनगर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जल जीवन मिशन अंतर्गत टंकी निर्माण हेतु भूमि की अनुपलब्धता वाले विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान, लेखपाल/तहसीलदार के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने उक्त निर्माण से सम्बंधित तहसीलवार एक-एक कर सभी स्थलों की जानकारी ली तथा ग्राम प्रधान व लेखपाल को निर्देशित किया कि हर घर नल से जल ये सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इस कार्य को हर हाल में निर्धारित अवधि तक पूर्ण कराया जाना है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व लेखपाल की जिम्मेदारी है कि यदि चिन्हित स्थल विवादित या कोर्ट में मामला है तो अगल बगल में दूसरी भूमि देखकर चिन्हित कर व तत्काल उसकी पैमाइश करें।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

जिलाधिकारी ने तहसील पड़रौना अंतर्गत ग्राम मठिया आलम में टंकी निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का वीडियोग्राफी द्वारा अवलोकन किये जाने के बाद निर्देशित किया कि धान की फसल कटने उपरांत पैमाइश की जाय, तथा अधि0 अभि0 जल निगम व लेखपाल कल ही निरीक्षण भी कर लें। इसी प्रकार नेबुआ नौरंगीया अंतर्गत महुअवा में भूमि अनुपलब्ध की जानकारी दी गई जिसे जिलाधिकारी द्वारा आस-पास में बंजर/सरकारी भूमि का चिन्हांकन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए। जई छपरा के लेखपाल की अनुपस्थित रहने पर नोटिस दिए जाने के निर्देश के साथ ही उन्होंने तहसीलदार व ग्राम प्रधान को भूमि चिन्हित किये जाने का निर्देश दिए। सिंगहां की समीक्षा दौरान ग्रामवासियों द्वारा टंकी निर्माण कार्य को रोके जाने सम्बन्धी मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों द्वारा कार्य रोका जा रहा है उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराएं।
बैठक दौरान ग्राम सभा अमवा जंगल, गुलेलहा, अरनहवा, तमकुहीराज के बरवा पट्टी,जंगल सिसवा,ढोकरहा, धुरिया इमिलिया सहित अन्य सभी तहसीलों में जहां भूमि की अनुपलब्धता से कार्य बाधित है,की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित लेखपाल/तहसीलदार/ग्रामप्रधान को कल तक स्थलीय निरीक्षण कर भूमि पैमाइश कराए जाने का निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जहां भूमि उपलब्ध नही है वहां अगल बगल के लोगों से बात कर के भूमि चेंज करा लें, अन्यथा दूसरी भूमि देख कर पैमाइश करायी जाएं।

बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, पीडी जगदीश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, अधि0 अभि0 जल निगम अनुराग गौतम सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व ग्रामप्रधान सहित लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking