कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को तहसील खड्डा के ग्राम बेलवनिया में तेज वर्षा के साथ आई आंधी और तूफान से हुए किसानों के खेतों में लगी बागवानी फसलों के अंतर्गत केले के फसल की क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर फसलों की क्षति एवं नुकसान का भी जायजा लिया। जमींदोज हुई केले की तैयार फसल को देखकर अफसोस भी जताया।
उन्होंने उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर एवं जिला उद्यान अधिकारी को कृष्ण कुमार को निर्देशित किया कि तेज वर्षा, आंधी और तूफान से हुई बेलवनिया तथा आसपास के सभी गांव के सभी किसानों के बागवानी फसलों के अंतर्गत सिंचित क्षेत्रों में केले की फसलों की क्षति का सर्वे करा ले एवं शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप अनुमन्य सहायता धनराशि किसानों को त्वरित उपलब्ध कराए। अतिरिक्त टीमें लगाकर सर्वे कार्य त्वरित गति से संपन्न करें एवं क्षति का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने सभी उपस्थित किसानों को आश्वस्त किया कि आपदा के अंतर्गत फसलों के हुए नुकसान की अनुमन्य सहायता धनराशि नियमानुसार शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी। एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत केले की फसल को प्रदेश भर में और अधिक ख्याति भी दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, तहसीलदार खड्डा, क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं ग्राम के किसान उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता…
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…