कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा आज निर्वाचन कंट्रोल रूम कुशीनगर का निरीक्षण किया गया। विदित हो कि जनपद कुशीनगर में छठे चरण में चुनाव होना है जिसकी अधिसूचना 4 फरवरी एवं चुनाव 3 मार्च को सभी 7 विधानसभा क्षेत्र में होगी, इस क्रम में जिलाधिकारी ने आज जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर में बने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय (नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम ) को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किये जायें।
इस क्रम में जिला सूचना अधिकारी को भी निर्देश देते हुए उन्होंने कहा की मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण संबंधित सभी कार्य सक्रिय रूप से अभी से किए जाएं, तथा प्रतिदिन समाचार पत्र चैनल एवं सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर पैनी निगाह रखी जाए।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…