News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम व एसपी ने किया मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2023  |  7:41 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम व एसपी ने किया मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों का निरीक्षण

कुशीनगर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल बांसी नदी घाट और खिरकिया घाट का निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष हुए विसर्जन कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त की।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश विद्युत की निर्बाध आपूर्ति, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की टीम भी तैनात रहेगी। प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक ढंग से संपादित करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थलों शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह एसडीएम पडरौना महत्मा सिंह, सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking