कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज विधान सभाओं के मतदेय स्थलों के नामो में किये गए संशोधन से सम्बंधित समस्त राजनीतिक दलों को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सम्पन्न की गई।
बैठक दौरान जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभाओं के मतदेय स्थलों के नामों में अभियान चला कर किये गए संशोधन की जानकारी देते हुए संशोधित मतदेय स्थल सूची जो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपलब्ध कराई गई है उसे समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय दलों के जिलाध्यक्ष/मंत्री, को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिए गए। इस दौरान राजनीतिक दलों द्बारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्राप्त हुए सभी प्रकार के फॉर्मो/ फॉर्म 6,फॉर्म 7 सहित अन्य के सम्बन्ध में जानकारी मांगे जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 23 जनवरी 2024 को किया जाएगा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी से मतदाता जागरूकता सम्बन्धी वैन जनपद में भ्रमण करेगी वैन में ईवीएम के साथ आमजन को जानकारी देने सहित मतदान हेतु जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने इस निमित्त सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा भी की गई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष लालमन कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक केशवनाथ उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव सुभाष भास्कर सहित अन्य पार्टियों के प्रतिनिधियों सहित उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी मु0 जफर,के साथ अन्य विभागीय कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…