कुशीनगर। कसया तहसील के वंशराज सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सखवनिया में राष्ट्रीय पोषण माह के कुपोषण सप्ताह के अंतर्गत चिकित्सक नाजिया अंसारी ने छात्रों को कुपोषण से बचाव के विषय मे बताया व दवा वितरित किया।
डॉ अंसारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ताजी व हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। संतुलित आहार के बारे में बताकर उन्होंने संतुलित आहार लेने के फायदे भी बताये। उन्होंने आगे कहा कि हमें जंक या फ़ास्ट फ़ूड खाने से परहेज करना चाहिए। हमें सभी प्रकार की सब्जियों, फल इत्यादि का सेवन करना चाहिए जिनसे हमारे अंदर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके। हमें स्वस्थ रहने के लिए अपने भोजन पर ध्यान देना आवश्यक है। संतुलित आहार लेने से हम कुपोषण के शिकार होने से बच सकते हैं।
डॉ नाजिया ने सभी छात्रों से अन्य बीमारी के विषय में जानकारी ली व सुझाव भी दिया। दवा भी वितरित किया गया। इस अवसर पर कृष्णकांत चौबे, हरेंद्र तिवारी, मोहन गोंड, सुरेश पाण्डेय, सरिता गोंड, अर्पणा पाण्डेय, गीता आदि अध्यापक व विद्यालय के स्टाफ़ मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…