कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में डबल मर्डर के दो मामले सामने आये. यहां पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, तो एक शख्स ने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
पहली वारदात: कुशीनगर के पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर बुजुर्ग के हरिजन टोली में भाभी से एकतरफा प्यार में पड़े पागल युवक की पीटकर-पीटकर हत्या कर दी गई. युवक को बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई. पिटाई से युवक की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. मृतक युवक की मां के आरोप पर भाभी और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
दूसरी वारदात: पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर बुजुर्ग में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि बीती शाम बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था. और ये विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई को अपनी जान गंवानी पड़ी. बड़े भाई ने पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर पिटाई की. छोटे भाई को बांधकर जमकर पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक इस परिवार में पहले भी मारपीट में एक भाई की मौत हो चुकी है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…