रामकोला/कुशीनगर। गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञ व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डा0 डी0 के0 सिंह को भारतीय बाल रोग अकादमी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनने पर उनके गृह क्षेत्र रामकोला ब्लाक के कुसम्हां गाँव सहित जिले के लोगों में खुशी की लहर है तथा अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।लोगों का कहना है कि श्री सिंह की वजह से पूूूूर्वांचल के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी तथा असमय मृत्यु की दर में कमी आयेगी।
डाक्टर श्री सिंह को भारतीय बाल रोग अकादमी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुुुने जाने पर रामकोला सीएचसी प्रभारी डाक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा,नगर के चिकित्सक डा0 ए0 यस0 मिश्रा, डा0 शिवाजी राव,शिक्षक रामविजय सिंह, शिक्षक विजय कुमार गुप्त, पत्रकार राम बिहारी राव,डॉ इंद्रजीत गोविंद राव,अधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह, संत सिंह,डबलू सिंह, नन्हें सिंह, रवि सिंह,पंंकज सिंह आदि शुभेच्छुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…