News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डॉ.रोहित अध्यक्ष अमित राय बने महामंत्री….सयुक्त एनएचएम संघ की जनपद कुशीनगर का हुआ गठन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2023  |  6:18 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डॉ.रोहित अध्यक्ष अमित राय बने महामंत्री….सयुक्त एनएचएम संघ की जनपद कुशीनगर का हुआ गठन

कुशीनगर। सीएमओ सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने बैठक कर सयुक्त एनएचएम संघ के जनपद इकाई का चुनाव कर पदाधिकारियों का चयन किया।

चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के प्रदेश सचिव आशुतोष मिश्र एवं मण्डल चुनाव प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चुनाव उपस्थित कर्मचारियों द्वारा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ रोहित कुमार को अध्यक्ष तथा अमित राय को महामंत्री चुना गया। इनके अलावा डॉ मनोज राय को जनपद संयोजक, संजीव जयसवाल को उपाध्यक्ष, ऑडिटर निशिकांत सिंह,कोषाध्यक्ष कमलशंकर पांडेय,सचिव आनन्दपति त्रिपाठी,सयुक्त सचिव दीपक कुमार,मीडिया प्रभारी आलोक मिश्रा एवं महिला प्रभारी अमृता कुमारी को सर्वसम्मति से चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ रोहित कुमार ने कहा कि हमारी प्रथम प्राथमिकता संविदा कर्मियों को सम्मान दिलाते हुई उनके शोषण को रोकना एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया को बहाल करना। महिला संविदा कर्मचारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ना।आपसी मतभेद को मिटाकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है।

इस दौरान जिला लेखा प्रबंधक सूर्यराम वर्मा,प्रशांत,अभय सिंह,गंगेश,नलिन सिंह,रितेश तिवारी,डॉ विनोद मिश्र,अजय तिवारी,जमशेद,खुर्शीद,अभिनित श्रीवास्तव,कन्हैया,अजयधर दुबे,मनोजदत्त पांडेय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking