कसया/कुशीनगर । सेना अपने विभिन्न सैन्य कोर एवं यूनिटों के ज़रिए युद्धभूमि का परिणाम बदल देती है, उसी प्रकार राजनीतिक युद्ध मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा के बदौलत ऐतिहासिक परिणाम देती है। समय समय पर भाजपा अपने विभिन्न संगठनों को मजबूत करती रहती है।
आगामी लोकसभा चुनाव के समर को जीतने के लिए अपने को हर क्षण तैयार है। उक्त बातें विधानसभा के कुशीनगर में आयोजित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के सम्मेलन में रामकोला के पूर्व विधायक एवं मोर्चा सम्मेलन के मुख्य अतिथि मदन गोविन्द राव ने अपने संबोधन में कहा। वे नगर पालिका परिसर कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राव ने मोदी सरकार की नौ वर्षों की एवं योगी सरकार के छव वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत सामरिक एवं कूटनीतिक क्षेत्र में दुनिया का महत्वपूर्ण देश बन गया है तथा स्टार्टअप, निवेश, डिजीटलीकरण, शोध एवं अनुसंधान, आत्मनिर्भरता के मुल मंत्र के सहारे मानव संसाधन का बेहतर उपयोग एवं रक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उत्तर प्रदेश में योगीजी ने अपनी ऊर्जा, प्रशासनिक हनक एवं संकल्प शक्ति से प्रदेश को विकसित राज्य बनाने तथा देश के समृद्ध राज्य में परिवर्तित करने हेतु पर्यटन, कृषि स्वास्थ्य क्षेत्र तथा जिले स्तर पर खेती, कारीगरी एवं परंपरागत हुनर को बढ़ावा देकर राज्य के उत्पादकों को विश्व बाज़ार तक पहुँच आसान बनाने का संकल्प दिखाया है जो भविष्य में प्रदेश का काया पलट देने वाला साबित हो सकता है। सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने विकास कार्यों को गिनाते हुए बताया कि कोरोना जैसी महामारी में लगभग दो वर्ष गँवाने के बावजूद जनपद में मेडिकल कॉलेज, अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चार फ़्लाइओवर सहित चहूमुखी विकास कार्यों से कुशीनगर लोकसभा की एक विशिष्ट पहचान को देश में स्थापित कराने का कार्य किया है एवं आगे भी तमाम योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। जिसका प्रभाव आने वाले समय में दिखेगा।
कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ज़िला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अमित पांडेय, अनिल प्रताप राव, राधे़श्याम गोंड सहित तमाम वरिष्ठ जनों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र लाल श्रीवास्तव तथा संचालन डा. टीएन राव ने किया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…