News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने किया गोद भराई एवं अन्नप्राशन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 30, 2022  |  7:03 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने किया गोद भराई एवं अन्नप्राशन
  • डिप्टी सीएम बच्चों को दुलारा और उनसे बातचीत की

रामकोला/ कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम- कुसम्ही में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान सबसे पहले डिप्टी ब्रजेेेश पाठक की गाड़ी प्राथमिक विद्यालय पहुंची।डिप्टी सीएम नेे कक्षा में जाकर बच्चों के पास बैठ गये और उनको दुलारते हुये उनसे पढ़ाई के संबंध मेंं जानकारी हासिल की।डिप्टी सीएम कई कक्षा में गयेे बच्चों से बातचीत किये।बच्चों को जांचा परखा और दुलार किया फिर विद्यालय परिसर अन्तर्गत ही आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आयोजित अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम को सम्पन्न किया।विद्यालय में बने भोजन और किचन की जांच की तथा बच्चों से भी इस संबंध में पूछताछ की।बच्चों को दुलारा और चाकलेट दिये।इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे,विधायक विनय प्रकाश गोंड,उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव,तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, बीएसए, ज्ञानबर्धन गोविन्द राव, श्रीकांत यादव ,सुनील सिंह,निखिल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

डिप्टी सीएम ने कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश 

निरीक्षण के क्रम में डिप्टी सीएम अमृत सरोवर के समीप बन रहे जलकल की टंकी का निरीक्षण किया और वहाँ मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारी से कहा कि आपके काम में शिथिलता है।काम में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करिये।आपको कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इसी क्रम में वही पर डिप्टी सीएम ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया।जिसमें पानी नदारद था।इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे ,विधायक विनय प्रकाश गोंड, विधायक विवेकानंद पाण्डेय,डीपीआरओ आदि उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम अमृत सरोवर का निरीक्षण किये तथा उसके किनारे पक्का न होने पर बीडीओ ऊषा पाल से बातचीत की।डीएम को बुलाकर पूछा तथा बीडीओ को मनरेगा से पोखरा के किनारा को बनाने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान सीओ संदीप वर्मा, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी,थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking