News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सम्राट अशोक के कालखंड मे भारत कही जाती थी सोने चिड़िया- एनपी कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2022  |  6:41 PM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सम्राट अशोक के कालखंड मे भारत कही जाती थी सोने चिड़िया- एनपी कुशवाहा WhatsApp
Responsive image
  • धूमधाम से मनाया गया चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2326 वीं जयंती
  • कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष रहे दिवंगत चंद्रभान कुशवाहा को भी किया गया याद

जटहा बाजार/कुशीनगर । अखंड भारत के संस्थापक तथा एशिया महादीप के सबसे बड़े भूभाग पर मानवता मुलक समरस समाज की स्थापना करने वाले सम्राट अशोक के कालखंड में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज यह सोने की चिड़िया नहीं रह गया है। सम्राट अशोक महान मौर्य वंश के वह कुलदीपक थे जिन्होंने अपने कृत्यों से कुल, वंश व समुदाय को ही नहीं वरन् देश व दुनिया को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाया।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

यह बातें कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने सम्राट अशोक की 2326 वीं जयंती पर कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा द्वारा पडरौना नगर के जूनियर हाई के प्रांगण मे आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि ने कही। उन्होंने अशोक महान के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा अखण्ड भारत का निर्माण तभी संभव है जब हम एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति चिंतन व विचार करे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने कहा कि मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान ने अखण्ड भारत पर राज्य किया उनका साम्राज्य उत्तर मे हिन्दुकुश की श्रेणी से लेकर दक्षिण मे गोदावरी नदी पूरब मे बांग्लादेश से पश्चिम मे अफगानिस्तान, ईरान फैला हुआ था। मतलब यह कि आज का संपूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल,बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार के अधिकांश भूभाग पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक का राज्य था। उन्होने इस कार्यक्रम को संगठन के संस्थापक दिवंगत चंद्रभान को समर्पित करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज का गौरवशाली इतिहास है। पूर्व के इतिहासकारो ने हमे रोटी, कपडा और मकान तक हमे उलझाकर रखा। तथागत के अप्प दीपो भव: से हमे दूर रखा। पूर्व राज्य मंत्री भदंत नंद रत्न ने सम्राट अशोक के जीवन चरित्र और अखंड भारत का वृहद साम्राज्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। खड्डा विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा ने दो दशक पूर्व दिवंगत चंद्रभान कुशवाहा द्वारा अशोक जयंती पर शुरू किये गए कार्यक्रम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा के संघर्ष से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज भले ही वह हमारे बीच मे नही है लेकिन हमारे दिलो मे वह हमेशा जिंदा रहेगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। उसके बाद भारतीय इण्टरमीडिएट कालेज की छात्रा कृतिका ने राष्ट्र वंदना के साथ-साथ संविधान की शपथ दोहराई। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा,प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा,रामाशंकर कुशवाहा, पारसनाथ कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा,अमित कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा,राजकुमार कुशवाहा,आदि संबोधित किया। इस अवसर पर रामेश्वर कुशवाहा, अमित कुशवाहा,गुनई कुशवाहा, भागवत कुशवाहा,शिवानंद कुशवाहा, मनोज कुशवाहा,पूर्व प्रधान चंदेश्वर कुशवाहा,डीएन मौर्य गौरीशंकर कुशवाहा, हरिलाल कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य चांदनी कुशवाहा,राहुल कुशवाहा,कमलेश कुशवाहा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा,अरुण चंद्रभान कुशवाहा,केदार कुशवाहा,बी.के कुशवाहा हरिराम कुशवाहा आदी लोग उपस्थित रहे।

अजीत यादव/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking