जटहा बाजार/कुशीनगर। स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। अभी जिले के दुदही क्षेत्र में करीब तीन हेक्टेयर में इसकी खेती होती है।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। धान, गेहूं, मक्का, तिलहन, गन्ना समेत अन्य परंपरागत फसल के अलावा औषधीय और व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से लागत का 40 फीसदी या अधिकतम 50 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान विभाग की मानें तो एक हेक्टेयर स्ट्रॉबेरी की खेती करने में एक लाख 25 हजार रुपये की लागत आती है। अभी दुदही क्षेत्र में तीन हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है। विभाग इस योजना का प्रचार-प्रसार करने में जुटा है।
अजीत यादव/न्यूज अड्डा
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…