कुशीनगर। ईद उल अजहा का त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही जिलों भर में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और देश मे अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं, जिले भर में सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए है और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने की पेट्रोलिंग की और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। त्योहार के समय अगर कोई असामाजिक तत्व अफवाहों के जरिए अराजक फैलाने की कोशिश करते हैं तो ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। छोटे छोटे बच्चो ने भी नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। आपको बता दे, जिलेभर में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। जिले में पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। इस बीच घर-घर में त्याग और कुर्बानी का पैगाम दिया जा रहा है। जिले भर में ईद की विशेष नमाज सामूहिक तौर पर अदा की गई।
पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…
समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन हाटा में आमेलित विषय विशेषज्ञों की ओर से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर निकाह…