News Addaa WhatsApp Group Join करें

केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 28, 2026  |  9:44 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
  • किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन

खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन (सहकारी गन्ना विकास समिति) की साधारण सभा की बैठक शनिवार को केन यूनियन परिसर में केन यूनियन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि पिछड़ा आयोग के सदस्य सदस्य फूलबदन कुशवाहा के उद्बोधन के साथ प्रारंभ हुआ। प्रगतिशील किसानों, संचालक गण की उपस्थिति में किसान हितों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चेयरमैन डायरेक्टर एवं किसानों ने एक स्वर से समिति के सचिव का बैठक में उपस्थित नहीं होने पर रोष प्रकट करते हुए निन्दा प्रस्ताव पारित करने की घोषणा की।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम परिसर में स्थित नये स्वरूप में निर्माणाधीन शिव मंदिर में चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने विद्वान आचार्यों के मन्त्रों चार के बीच पूजन- अर्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए कटिबद्ध है।

किसानों के हित में पारदर्शी कामकाज, समय पर गन्ना भुगतान सुनिश्चित करने और समितियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।उन्होंने उन्नत खेती, खाद-बीज की समय पर उपलब्धता और किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान करने को प्राथमिकता बताया। चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए किसानों के गन्ना पड़ताल में सुचिता, किसानों के उन्नति खेती के लिए आधुनिक संयंत्र, खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं समिति अन्तर्गत किसानों के हितों को देखते हुए कई अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाने का संकल्प दुहराया। उन्होंने सचिव के कार्य व्यवहार को किसान हित में अव्यवहारिक बताते हुए स्पष्टीकरण तलब करते हुए संचालक मंडल की उपस्थिति में उनके विरुद्ध प्रस्ताव पारित करने की वकालत की। सभा को आईपीएल चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह, केन हेड सुधीर कुमार एवं कई समिति के डायरेक्टरों ने संबोधित किया।

इसके पूर्व चेयरमैन श्री मालवीय ने अतिथियों सहित उपस्थित सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संचालक मंडल के सुकुरूल्लाह अंसारी, मुन्ना जायसवाल, रमेश शुक्ला, संजय तिवारी, अनुराग तिवारी, विकास यादव , ज्योतिर्मय मालवीय, रामप्रताप तिवारी सहित तमाम प्रगतिशील किसानों सहित महिला स्वंयसेवी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking