News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: शार्ट सर्किट से दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण जले, लाखों का नुक़सान

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 10, 2022  |  7:40 PM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शार्ट सर्किट से दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण जले, लाखों का नुक़सान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा भैंसहा में शनिवार की देरशाम शॉर्टसर्किट से लगभग आधा दर्जन घरों का विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

ग्रामसभा भैंसहा के बाजार टोला में शनिवार की देरशाम विद्युत आपूर्ति को लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी छिंटकने लगी और देखते ही देखते उससे उपभोक्ताओं को मिले कनेक्शन भी ब्लास्ट हो गए और आधे दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के घर के विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए। गांव के अवधेश गुप्ता के घर में लगे फ्रिज, कूलर, पंखा, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, सीएफएल आदि जलकर खाक हो गए। इसी तरह गौरी गुप्ता, गोविंद गुप्ता, श्यामबिहारी, सुभाष मद्धेशिया, दिग्विजय गुप्ता, शाकिर अली, अंबिका सिंह, सीताराम मद्धेशिया आदि के घर के भी विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के उपर से छोटे ट्रांसफार्मर के गुजरे हाइटेंशन तार के दुसरे ट्रांसफार्मर में चिपक जाने से यह घटना हुई।

संबंधित खबरें
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking