News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: न्याय पंचायत स्तरीय संकुल बैठक में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण पर जोर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 22, 2023  |  5:00 PM

484 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: न्याय पंचायत स्तरीय संकुल बैठक में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण पर जोर
  • संघर्षों और परिश्रम के बल पर हासिल होगा निपुण भारत का लक्ष्य: सत्येंद्र पाण्डेय

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंध्या के प्रांगण में न्याय पंचायत दिलीप नगर की संकुल बैठक में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण पर जोर दिया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कसया सत्येंद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। हुए मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि संघर्षों के बदौलत सफलता प्राप्त करने वाले युवा कहलाते हैं, लाखों वर्षों तक कोयला घीसा जाता है तो हीरा बन पाता है ,भट्ठी में सोना तपा जाता है तो कुंदन बन पाता है और धाराओं को चीरने वाला तैराक बन पाता है, जितनी भी परिभाषाएं हैं। ये सब युवा सोंच, युवा चिंतन, युवा व्यक्तित्व के, उदाहरण हैं। ऐसे युवा शिक्षक, हमारे बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों में कार्यरत हैं ऐसे युवा, योग्य और दक्ष शिक्षक अपने संघर्षों और परिश्रम के बल पर निपुण भारत के लक्ष्य को समय सीमा के अंदर प्राप्त करेंगे।

कसया ब्लॉक उत्तर प्रदेश के नक्शे पर अपना एक नया पहचान बनाएगा। ऐसा विश्वास है। विशिष्ट अतिथि एआरपी अजेय कुशवाहा ने कहा कि आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का नियमित उपयोग करते हुए शिक्षण कार्य किया जाए एवं बच्चों का साप्ताहिक एवं सर्वाधिक आकलन करते हुए ट्रैकर भरा जाए। साथ ही साथ कार्य पुस्तिका पर बच्चों से अभ्यास कार्य कराया जाए। दीक्षा ऐप के माध्यम से प्रतिदिन तीन वीडियो कैटेंट प्रति शिक्षक, शिक्षण कार्य में उपयोग किया जाए तथा निपुण लक्ष्य ऐप एवं रीड एलांग ऐप को मर्ज करते हुए बच्चों का स्पाट असेसमेंट किया जाए। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम को महेश कर्णधार, मनोज कुमार सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, श्रीमती कोमल शुक्ला ने संबोधित किया। संचालन प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी व आभार नागेंद्र कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किये।

इस दौरान महेश रजक, राज किशोर सिंह, अरुण कुमार वर्मा, दुर्गेश सिंह, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश यादव, अशोक कुमार दुबे, धर्मेंद् कुमार गौड़, मनोज राय, वकील सिंह, मनजीत पाठक, श्रीमती अंजू दीक्षित, मीना सिंह कुशवाहा, सविता शर्मा, रेनू राय, मोना सिंह, संगीता राय, उपासना मिश्रा, बिंदु सिंह, निक्की पांडेय, नीलम पांडेय, प्रतिभा सिंह, विभा गुप्ता, नसरीन अख्तर, नीना सिंह, सुनीता सिंह, चंदा कुशवाहा, श्वेतांबरी गुप्ता आदि शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking