News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Encounter News/कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्कर में मुठभेड़ एक पशु तस्कर घायल, हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 7, 2022  |  2:30 PM

1,461 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Encounter News/कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्कर में मुठभेड़ एक पशु तस्कर घायल, हुआ गिरफ्तार

कुशीनगर। बीती रात्रि थाना क्षेत्र तमकुहीराज अंतर्गत पशु तस्कर और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी है,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या हैं घटना

रविवार को थाना तमकुहीराज पुलिस एवं स्वाट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति एक पिकअप में प्रतिबंधित गोवंश लाद कर तस्करी हेतु बिहार ले जा रहे हैं। उक्त सूचना पर नेशनल हाईवे-28 पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेंकिग की जाने लगी तभी एक अदद पिकप बिना नम्बर की आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका गया तो उसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा पिकप को न रोकते हुए पुलिस टीम को रौदने का प्रयास करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो उसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर असलहे से फायर करने लगे की समउर रोड पर पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी जबकि एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया। जिसके कब्जे से एक पिकप वाहन बिना नम्बर ,एक तमंचा 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस,एक खोखा कारतूस,एक लकड़ी की टीहा,एक काटने वाला लोहे का बांका आठ गोवंशीय पशु बरामद किया गया।

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना तमकुहीराज व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस और पशु तस्कर मुठभेड़ के दौरान एक अदद पिकप से आठ राशि गोवंशीय पशु बरामद कर एक अभियुक्त अशफाक अंसारी पुत्र अलाउद्दीन अंसारी निवासी करमहिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज घायल/गिरफ्तार किया गया जिसको दवा इलाज हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है तथा एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -37/2022 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम, मु0अ0सं0-38 /2022 धारा 307 भादवि, मु0अ0सं0 -39/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट ,मु0अ0सं0 -40/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राय थाना तमकुहीराज , प्रभारी स्वाट निरीक्षक अमित शर्मा, नि0 विनय कुमार सिंह,उ0नि0 मुबारक अली खाँ स्वाट टीम,उ0नि0 दयाशंकर यादव ,उ0नि0 बादशाह सिंह ,उ0नि0 संतोष कुमार सिंह ,का0 आलोक कुमार , का0 राजन कुमार चौहान, का0 आशुतोष सिंह ,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम, का0 राघवेन्द्र सिह स्वाट टीम,का0 चन्द्र शेखर यादव स्वाट टीम, का0 संदीप यादव स्वाट टीम, का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking