News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ऊर्जा मंत्री ने ग्रामवासियो की शिकायत पर लिया संज्ञान, बिजली की समस्या से मिली राहत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2022  |  11:52 AM

634 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ऊर्जा मंत्री ने ग्रामवासियो की शिकायत पर लिया संज्ञान, बिजली की समस्या से मिली राहत
  • ग्रामवासियों ने ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा  एवं विद्युत विभाग के कार्मिकों को दी  बधाई
कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के कसया तहसील के हाटा ब्लाक अंतर्गत भगवानपुर नौगांवा गांव के निवासियों की विद्युत आपूर्ति ट्रांसफार्मर के बार-बार जल जाने से बिजली संकट तथा कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा होने से लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से विगत 02 वर्षों से जूझना पड़ रहा था, जिसके लिए ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा  द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल ’सम्भव’ पर 21 अगस्त, 2022 को ट्रांसफार्मर जलने तथा बार-बार उत्पन्न हो रही समस्या के संबंध में शिकायत की थी।
ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा की सराहनीय पहल पर भगवानपुर नौगांवा ग्राम के निवासियों को विद्युत आपूर्ति कर रहा ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला ही नही गया, बल्कि ग्रामीणों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए इसकी क्षमता वृद्धि भी की गई। पहले ग्रामीणों को 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी और ओवरलोडिंग होने के कारण बार-बार जल रहा था, जिसकी जांच कराने के पश्चात आवश्यकता अनुसार 63 केवीए का ट्रांसफार्मर  स्थापित करा दिया गया और ग्रामीणों के लिए सुचारू विद्युत की आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे ग्रामवासियों को जहां लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिली और सही भार का ट्रांसफार्मर स्थापित हो जाने से इसके बार-बार जलने की समस्या से भी मुक्ति मिल गई।
ग्रामवासियों ने ऊर्जा मंत्री  के त्वरित कार्रवाई से उनको तथा क्षेत्र के विद्युत कार्मिकों को  बधाई एवं धन्यवाद दिया है। ग्रामवासियों ने कहा है कि इससे अब उन्हें अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी तथा सूख रही फसल को भी समय से पानी मिल पाएगा। विगत 02 वर्षों से बिजली के बार-बार बाधित होने से काफी संकटों का सामना करना पड़ता था। अब हमारी बिजली की समस्या का स्थाई समाधान हो सका।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking