News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एक दर्जन से अधिक टीबी मरीजों को पर्यावरण सेवा संस्था नई दिशा ने लिया गोद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2022  |  12:42 AM

420 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक दर्जन से अधिक टीबी मरीजों को पर्यावरण सेवा संस्था नई दिशा ने लिया गोद
  • बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों ने किया सहयोग
  • कसया तहसील क्षेत्र  के ग्राम सभा भठही बाबू में हुआ आयोजन 
     

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया के ग्राम भठही बाबू पंचायत भवन पर गुरुवार को  प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के शिक्षकों एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध जनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के एक दर्जन से अधिक टीबी मरीजों का सहयोगी बनकर उन्हें गोद लिया गया और दवा चलने के दौरान प्रति माह मरीजों से मिलकर निर्धारित पोषण सामग्री जिसमें मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा इत्यादि सम्मिलित है भेंट करते रहने की बात कही गयी। इन मरीजों में क्षेत्र के भठही बाबू, चुरामन छपरा, पतया, अहिरौली राय, खड्डा, बकनहा, चिरगोड़ा, गोबरही, कुरहवाँ, परेवाटार, चेगौना, नटवलिया इत्यादि गांवों के लोग रहे। मरीजों का सहयोगी बनने वालों में संस्था अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल, डॉ0 कुमुद त्रिपाठी, डॉ0 राम भूषण मिश्र, डॉ0 सत्य प्रकाश, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, गिरिजेश त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, डा0 ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान खड्डा विजय कांत मिश्र इत्यादि शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के बीएड विभाग की अध्यक्ष डॉ0 कुमुद त्रिपाठी ने कहा कि टी0बी0 का इलाज पूर्ण रूप से संभव है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लेते रहें और चिकित्सक के संपर्क में बने रहें। उन्होंने मरीजों का सहयोगी बनें लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि सबकी जिम्मेदारी है कि मरीजों के नियमित संपर्क में बने रहें और पोषण सामग्री भेंट करते रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य  डॉ0 अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि टी0बी0 कलंक नही है और यह किसी को भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मरीजों को दवा के साथ साथ समाज से भावनात्मक सम्बल की भी जरूरत है।संस्था अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि पोषण सामग्री संस्था सदस्य नियमित रूप से प्रतिमाह पहुंचाते रहेंगे।ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू ने अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत  किया। आभार संयोजक आशुतोष मिश्र व संचालन सत्येंद्र मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर ग्राम प्रधान पतईं डिम्पल पांडेय, नरेंद्र त्रिपाठी, पेशकार गोंड़, आशुतोष मद्देशिया, किशन यादव, कृष्णमोहन, हेमंत मिश्र, कन्हैया मिश्र, जगदीश, देवानंद, विनीत शुक्ल, विकास राय, धीरज राव, प्रकाम्य चतुर्वेदी, अनिल तिवारी, संजय पांडेय, संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking