रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र से गत 2 अगस्त को गायब एक नाबालिग लड़की का अब तक कोई सुराग न मिलने पर परिजन परेशान है।जबकि लड़की के पिता ने बहला फुसला कर भागने का थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग भी किया है।
लड़की के पिता का आरोप है कि थाना क्षेत्र के दूसरे गांव का एक लड़का विगत 2 अगस्त की रात में बहला फुसला कर मेरे नाबालिग लड़की को भगा ले गया है, लड़की जाते समय घर से सोने,चाँदी के गहने एवं तीस हजार रुपए नगद लेकर चली गई है।रात में जब पता चला कि लड़की घर से गायब है तो अपने सहयोगियों के साथ काफी खोज बिन करने के बाद पता चला कि बगल के गांव का एक लड़का, लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है।फिर लड़के के घर जाकर पूछताछ किया उसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दिया ,मौके पर पुलिस पहुंची और पूछ ताछ की लेकिन मेरी नाबालिग लड़की की कोई जानकारी नही मिली।इस घटना के संबंध में गत 3 अगस्त को स्थानीय थाना में लिखित तहरीर दिया।अबतक कोई कार्यवाही न होने से पूरा परिवार चिन्तित व परेशान है। पीड़ित परिवार पुलिस के उच्च अधिकारी से भी गुहार लगा चुका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकोला दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, कार्यवाही जारी है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…