News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पीएम श्री में विद्यालय का चयन होने पर जताया हर्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 8, 2023  |  6:24 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीएम श्री में विद्यालय का चयन होने पर जताया हर्ष

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामबरचरगहा का चयन पीएम श्री में चयनित होने पर बुधवार को बिद्यालय के प्रांगण में बिद्यालय परिवार के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गयाl कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और ग्राम प्रधान को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव रहे l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राव ने कहा कि इस विद्यालय का चयन पीएम श्री में चयनित होने से गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं सरकार द्वारा उपलव्ध कराया जाएगा l क्षेत्रीय बच्चों के लिये काफ़ी लाभकारी रहेगा l सरकार इस बिद्यालय को हाईटेक बना कर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी l जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है यह बिद्यालय पीएम श्री में चयन हुआ है l यह बिद्यालय परिवार के सदस्यों के कठिन परिश्रम का फल मिला हैl कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रागनी पांडेय व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतैनद्र कुमार सिंह के साथ सभी विद्यालय परिवार को मुख्य अतिथियों द्वारा बुके और अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष देवानंद दूबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य जहांगीर खान, बिपिन सिंह, अभयन्नदन तिवारी आदि ने भी अपने -अपने विचार रखे l

कार्यक्रम की अध्यक्षता अभयन्नदन तिवारी व संचालन धीरज राव ने किया l सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन रागनी पांडेय ने किया l इस दौरान ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, रितेश सिह,धीरज मिश्रा,सुमित राय, पदमावती सिंह, शबाना खातून, गीता सिंह, जाहिद खान, प्रिती पाल, राजीव गुप्ता,चन्दु गोंड,प्रशान्त किशोर यादव, त्यागी कुमार आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking