News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नकली शराब बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 11, 2023  |  5:46 PM

772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नकली शराब बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश
  • अपमिश्रित शराब, स्प्रीट, दो मोटरसाइकिल व देशी शराब की खाली शीशी बिना रैपर, इम्पिरिल ब्लू मिलवाटी अग्रेजी शराब, रायल स्टेज , पांच कि0ग्रा0 यूरिया व नौशादर के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की खड्डा पुलिस ने नकली शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अंतर जनपदीय शराब तस्कर को दबोचने में सफल हुई है। पकड़ा गया अभियुक्त अवैध शराब के साथ नकली शराब का माहिर खिलाड़ी बताया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्येवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना खड्डा पुलिस टीम द्वारा सालिकपुर के पास से एक अभियुक्त मनोज चौहान पुत्र परदेशी चौहान निवासी पुरैनी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब शराब 10 जरीकैन 10-10 लीटर के 100 लीटर, 05 जरिकैन 20 लीटर के कुल 100 लीटर, स्प्रीट 02 जरिकैन में 50-50 लीटर प्रत्येक कुल 100 लीटर, इम्पिरियल ब्लू 375 एमएल मिलावटी अवैध अग्रेजी शराब 117 पीस, रायल स्टेज 180 एमएल मिलावटी अवैध अग्रेजी शराब 27 पीस, देशी शराब की खाली शीशी प्लास्टिक का बिना रैपर 1070 पीस, यूरिया 05 कि0 ग्रा0, नौशादर 03 कि0 ग्रा0,एक मोटर साईकिल 125 CC एवम HONDA SPN. UP 52 BE 6103, एक वजाज प्लसर 125 CC UP 52 BE 8868 (कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये) की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

जानकारी हो की प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा थाना खड्डा ,उ0नि0 प्रमोद कुमार गौतम ,उ0नि0 अखिलेश सिंह ,हे0का0 रणधीर राव ,का0 श्रवण कुमार ,का0 शशिकेश गोस्वामी,काo चन्दन यादव (दो),का0 सचिन कुमार ,का0 दीपक यादव के साथ क्षेत्र शांति सुरक्षा में निकले थे की मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्यवाही हुई है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking