कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.15वीर सावरकर नगर (सबया ) नेशनल हाइबे धुरिया मोड़ स्थित एस. एस. पी. मेमोरीयल हॉस्पिटल पर डॉक्टर की अनियमिता और भारी धन उगाही का आरोप लगाते हुए एक महिला मरीज के परिजनों ने खूब हंगामा किया l
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व कुछ संभ्रांत लोगो के बीच -बचाव पर मामला शांत हुआ l मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धरनी छापर, थाना कुबेर स्थान, जनपद कुशीनगर निवासी साहब अली पुत्र सुबहान अंसारी अपनी पत्नी आफरीना खातून का डिलेवरी कराने 09सितम्बर को देर रात 12बजे उक्त हॉस्पिटल पर आया, और सभी अस्पताल के खर्च को समझ क़र अपनी पत्नी को भर्ती करा दिया l जब कि शुक्रवार को उक्त साहब अली ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ज़ब अपनी पत्नी को भर्ती कराने आया तो कॉउंटर पर तैनात अस्पताल कर्मी से इलाज खर्च की सारी जानकारी लेकर भर्ती किया l उक्त अस्पताल कर्मी द्वारा बताया गया कि 34हजार रूपये इलाज का सारा खर्च लगेगा l भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान जाँच कराने पर जाँच के आधार पर खर्च बढ़ाकर 45हजार बताया गया l जिसके बाद मेरी सहमति से इलाज जारी रहा l फिर प्लेटलेट्स देने की बात आयी, उसका खर्च भी दिया l साहब ने बताया कि इस सबके बाद पत्नी का ऑपरेशन किया गया, जिसमे बच्चा सही सलामत निकल गया, लेकिन पत्नी की हालत काफ़ी खराब हो गया, जो चार दिन तक बिल्कुल बेहोशी हालत कोमा जैसी हालत में पहुंच गयी l होश आने के बाद पत्नी की हालत खराब देख डॉक्टर द्वारा बोला गया कि उसे मेंटल प्रॉब्लम हो गया है l मेन्टल डॉक्टर से दिखाना पड़ेगा l अभी और कुछ जाँच करा लो l जाँच का नाम सुनकर मरीज का पति ने बताया कि मेरे द्वारा जाँच कराने से मना करते हुए कहा कि ज़ब मेंटल डॉक्टर से दिखाने की बात है, तो मैं गोरखपुर मरीज को मेंटल डॉक्टर से दिखाने लें जा रहा हूँ, जिसपर डॉक्टर भड़क गया और गाली देते हुए मारने की धमकी दिए l साहब का कहना था कि डॉक्टर द्वारा 45हजार खर्च बताने के बावजूद धीरे -धीरे इतने दिनों में 2लाख 63हजार रूपये ऐंठ लिया l अब जब मरीज गोरखपुर लें जाने की बात हुई तो 50हजार रूपये और मांग रहा है,अब पैसे न देने पर मरीज को डिस्चार्ज नहीं कर रहें, जिसको लेकर ये सब हो रहा है, जबकि मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है l
बताते चले कि अस्पताल पर हो रहें हंगामा को लेकर बीच -बचाव व समझौता कराने कुछ संभ्रांत व्यक्तियों सहित सपा जिलाध्यक्ष शुक्ररुल्लाह अंसारी, सपा नेता बंटी राव, वाजिद आदि भी पहुंचे, और डॉक्टर से काफ़ी बात चीत किया, लेकिन डॉक्टर अपने बात पर अड़ियल रहते हुए मानने को तैयार नहीं था, जिसके बाद सूचना पर मय पुलिस टीम पहुंचे हाइबे चौकी इंचार्ज शशांक राय को परिजन डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दिया l जिसके बाद डॉक्टर के अंदर नरमी आयी और मरीज को डिस्चार्ज किया गया l इस मामले में डॉ. बघेल से जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि ज़ब मरीज भर्ती हुई तो उसकी हालत गंभीर थीं, प्लेटलेट्स कम था, दिल ठीक से काम नहीं क़र रहा था, आदि जैसे तमाम परेशानिया थीं, जिसको इलाज क़र सही किया गया, खर्च सहित मरीज की सारी समस्या उसके गार्जियन को बताया गया था l पैसा दिए बिना मरीज ले जाने के इरादे से ऎसा क़र रहें है l
उक्त घटना के समय अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों के परिजन भी डॉक्टर पर इलाज के नाम पर भारी धन उगाही का आरोप लगा रहें थे l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…