News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर व उपहार देकर किया गया विदाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2022  |  6:51 PM

883 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर व उपहार देकर किया गया विदाई

कुशीनगर। उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सीएल सोनकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति एक सतत प्रक्रिया है, जो सरकारी सेवा में आया है उसे एक दिन सेवानिवृत्ति होनी है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

उन्होंने कहा कि हम सभी को जो सेवा का दायित्व मिला है उसका निर्वहन सत्य निष्ठा से पूर्ण करें एवं मेहनत व लगन के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें, सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को चाहिए कि मन को स्वच्छ रखें,शुद्ध रखें,अपनी इम्यूनिटी को दिमागी रुप से बढ़ाएं, व अपने लिए / अपनी लाइफ के लिए समय निकाले, देशाटन करें, हम जैसी सोच अपने लिए रखते हैं वैसे ही सोच दूसरे के लिए भी रखें।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के सहयोग हेतु ततपर रहते हैं कहीं कोई दिक्कत या मेरे सहयोग की आवश्यकता हो तो कदापि पीछे नही हटेंगे।इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने कहां की बड़ा तकदीर/ भाग्यशाली वाला व्यक्ति वही है जो बिना कठिनाइयों की अपनी यात्रा पूरी कर ले उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए आवश्यकता पड़ने पर सहयोग का आश्वासन दिया l सेवानिवृत कर्मचारियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों में वरिष्ठ सहायक, विनोद कुमार पांडेय, जीत बहादुर सिंह, एवं श्रीमती निर्मला पांडेय हैंl कर्मचारियों के विदाई समारोह में एओ कलक्ट्रेट राजेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, एवं राकेश कुमार गौतम द्वारा भी सभा का सम्बोधन कर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों शुभकामनाओं सहित बेहतर भविष्य की कामना की गई,। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

उक्त सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का माला पहनाकर अंग वस्त्र सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking