कसया/कुशीनगर । प्रांतीय रक्षक दल विभाग कुशीनगर से सेवानिवृत हुए ब्लाक कमाण्डर हरिहर प्रसाद , ओमप्रकाश मिश्र , मुनीब सिंह , सिंहासन सिंह , पशुपति नाथ त्रिपाठी व वरिष्ठ जवान लल्लन सिंह , भगवान प्रसाद , श्यामबदन कुशवाहा , सुरेश प्रसाद , रामचन्द्र प्रसाद को विकास खण्ड कसया के सभागार में वरिष्ट ब्लाक कमाण्डर नन्दकिशोर गुप्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी । संचालन जिलाध्यक्ष रामाश्रय कन्नौजिया ने किया ।आभार रामानंद कुशवाहा ने ज्ञापित किया।विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए ब्लाक कमाण्डर ओम्प्रकाश् मिश्रा ने कहा कि विदाई एक सतत् प्रक्रिया है जो निरंतर चलती रहती है । उन्होंने कहा कि डियूटी के दौरान जो अनुशासन जवानों में होता है वह निरन्तर चलते रहना चाहिये जिससे हमारी पहचान कायम रहे ।समारोह को शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय , महामंत्री सुदामा चौधरी , संगठन मंत्री बृजेन्द्र कुशवाहा ने भी अपने बिचार रखे।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष रामाश्रय कन्नौजिया ,बीसी गण रामनयन सिंह , मोतीलाल , पतिराम शर्मा , बृजेन्द्र कुशवाहा , सुदामा चौधरी , रामानन्द कुशवाहा , रामनिवास चौहान , हरेन्द्र कुमार सिंह , शिवकुमार प्रसाद , अम्बिका प्रसाद , शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय , सखावत अंसारी , घनश्याम यादव , सुमंत यादव , अशोक सिंह , महंथ कुशवाहा सहित अन्य जवान उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…