कसया/कुशीनगर। बुद्ध इंटर कालेज में शनिवार को अवकाश प्राप्त शिक्षकों व कर्मचारियों को समारोहपूर्वक स्वागत व विदाई दी गई। अध्यक्षता कर रहे प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रो केपी सिंह ने कहा कि विद्यालय के गौरवशाली परंपरा को कायम रखना चाहिए। मुख्य अतिथि प्रबन्धक ओपी दूबे ने कहा कि शिक्षक कभी अवकाश नहीं लेता,सदैव समाज को दिशा देता रहता है। कहा कि विद्यालय अपना घर है यहां आने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है। सुरेश तिवारी, उमेश उपाध्याय, सुभाष चंद्र पांडेय, जगदीप सिंह, वरुण राय आदि ने भी सम्बोधित करते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन वेदप्रकाश मिश्र आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खां ने किया। सुरेश प्रसाद गुप्त, अरविंद राव, सूर्यप्रकाश, राजेश राय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, श्रीकांत कुशवाहा नेहा तिवारी आदि उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान व दी गई विदाई- सुरेश तिवारी, उमेश उपाध्याय,अनिल चतुर्वेदी, सुबाष प्रसाद, नागेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र पाठक, शिवसागर, अकलू, रामकली को अंगवस्त्र, रामचरित मानस व लेखनी देकर सम्मानित किया गया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…