News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर दीप जला व शंख ध्वनि कर विसं 2078 को दी गयी विदाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2022  |  9:04 PM

414 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर दीप जला व शंख ध्वनि कर विसं 2078 को दी गयी विदाई

कसया/कुशीनगर। रंग मंच ललित कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जिला इकाई कुशीनगर के कला साधकों द्वारा नवसंवत्सर 2079 की पूर्व संध्या पर हिरण्यवती नदी के रामाभार स्थित बुद्ध घाट पर शुक्रवार को वि.सं.2078 के अन्तिम दिवस के अस्ताचलगामी सूर्य को 101 दीपों को प्रज्वलित कर एवं शंख ध्वनिकर भावपूर्ण विदाई दी गयी।

भारतीय कालगणना अति प्राचीन एवं वैज्ञानिक है। यह कालगणना सूर्य एवं चन्द्रमा की गतियों पर आधारित है। इसमें 1 परमाणु काल की सूक्ष्मतम अवस्था है, जबकि वर्तमान में समय की सूक्ष्मतम गणना सेकेंड है। भारतीय काल गणना में 2 परमाणु =1 अणु, 3 अणु =1 त्रसरेणु, 3 त्रसरेणु =1 त्रुटि, 10 त्रुट=1 प्राण, 10 प्राण=1 बेध, 3 बेध = 1 लव, 3 लव = 1 निमेष, 1 निमेष=1 पलक झपकने का समय, 2 निमेष=1 विपल, 3 निमेष=1क्षण ,5 निमेष=2.5 त्रुटि, 2.5 त्रुटि =1 सेकेंड। वृहतम समय की गणना ब्रह्मा का 1 वर्ष है। ब्रह्मा का 1 दिन 4320000000 मानव वर्ष के बराबर है।इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अम्बरीष कुमार विश्वकर्मा, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, अरूण कुमार राय, अशोक जैन, राम नगीना सिंह, राजू मद्धेशिया, प्रदीप राय, महादेव जायसवाल, शशि प्रभाव किरन जायसवाल, सुनीता जैन, डा रविशंकर राव, अभिषेक गुप्त, प्रकाश कुमार, आशुतोष कुमार राय, मदन अग्रहरि, सुरेन्द्र पाण्डेय , श्याम कृष्ण चतुर्वेदी, त्रिभुवन त्रिपाठी, मधुरिमा तिवारी, वन्दना मद्धेशिया,सत्यम, शशि, अमन, किरन जायसवाल, पम्पीराव, जगदीश सिंह, अवधेश कुमार सिंह, हेमा राव, सुरेश प्रसाद गुप्त उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking