News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गन्ना घट तौली को लेकर किसानो ने किया हंगामा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2022  |  8:08 AM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गन्ना घट तौली को लेकर किसानो ने किया हंगामा
  • गन्ना क्रय केंद्र महंथ अवैध नगर (डुमरी) कुशीनगर का मामला 

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर अन्तर्गत वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर (डुमरीं) में गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने कांटा सही करने और पूर्व के तौले गए गन्ने की सही पर्ची बनाने की मांग की।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

बुधवार को दोपहर बाद हतवा के गोरख सिंह पुत्र नन्द किशोर ट्रेक्टर टेलर से गन्ना लेकर डुमरी गन्ना क्रय केंद्र पर आए और अपना गन्ना तौल किया जो 19 कुंतल 40 किलो हुआ। इसके बाद वह सिसवा – महन्थ स्थित अमरजीत सिंह के धर्म कांटा पर तौल कराए जहां 25 कुंतल 40 किलो हुआ। गोरख वापस डुमरी आये और किसानों को बताया तो किसान आक्रोशित हो गये और घटतौली का आरोप लगाया। पुनः तौल होने पर यहां तौले गए वजन के बराबर हुआ तक  कांटा क्लर्क रवि कुमार निगम ने मशीन सुधार कर तौल किया तो 24 कुंतल 60 किलो हुआ। जानकरी होने पर पहुंचे बीपीजी छात्र संघ के पूर्व महामन्त्री अशोक सिंह व राम आशीष सिंह के नेतृत्व में किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और कहा कि यहां कांटा चालू होने के समय से हर गाड़ी के पीछे छः कुंतल की घटतौली हो रहा है। कांटा क्लर्क निगम ने कहा कि किसानों को बता दिया गया था कि मशीन खराब है। मशीन खराब होने का बोर्ड लगा दिया। मौके पर गन्ना अधिकारी गया प्रसाद शर्मा, पारस नाथ पाण्डेय, कलामुद्दीन अंसारी आदि पहुंचे और किसानों को मनाने की कोशिश करने लगे। जबकिं किसान चीनी मिल के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।

इस दौरान अशोक कुमार सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, ज्वाला कुशवाहा, मिलाईलाल, ज्वाला कुशवाहा, धर्मेंद्र शर्मा, बाबूलाल यादव, राजमंगल गुप्ता, विश्वनाथ शर्मा, रविन्द्र, रामाश्रय सिंह, कन्हैया यादव, विनायक यादव सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking