News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: किसान मेला का आयोजन 25 से 27 नवम्बर तंक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 22, 2023  |  5:26 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान मेला का आयोजन 25 से 27 नवम्बर तंक

कुशीनगर। उप निदेशक कृषि आशीष कुमार ने बताया कि कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रसार कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबन्धन योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद कुशीनगर में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यकम के अन्तर्गत पारम्परिक किसान मेला/महोत्सव का आयोजन दिनांक 25.11.2023 से 27.11.2023 तक श्री शक्ति महायज्ञ स्थल, नरायनपुर रामसहाय थाना+पोस्ट- पटहेरवा विकास खण्ड- तमकुहीराज जनपद कुशीनगर एवं दिनांक 29.11.2023 से 30.11.2023 तक कुशीनगर सूर्य महोत्सव स्थान- सूर्य मन्दिर ग्राम-महुअवा बुजूर्ग, तुर्कपट्टी विकास खण्ड-तमकुहीराज जनपद कुशीनगर में आयोजन किया जा रहा है, जिसमे कृषि उत्पादन में स्थाई एवं नियमित वृद्धि, कृषकों की आय में वृद्धि, कृषकों के आर्थिक एवं सामाजिक स्तर में उन्न्यन तथा शासन द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी एवं कृषकों को उसके लाभ के विषय में जानकारी दिया जायेगा। मेले में कृषकों को उन्नतशील खेती के विषय में एवं फसल अवशेष प्रबन्धन (पराली प्रबन्धन) के विषय पर विशेष जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दिया जायेगा।

उप निदेशक कृषि ने जनपद कुशीनगर के समस्त कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया है कि उक्त तिथियों पर पारम्परिक मेला / महोत्सव में भाग लेकर कृषि सम्बन्धि आधुनिकतम् तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking