News Addaa WhatsApp Group

Pm Kisan eKYC Update in Kushinagar/कुशीनगर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों को कराना होगा यह काम, वरना नहीं आएंगे रुपए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 25, 2022  |  6:47 PM

1,132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Pm Kisan eKYC Update in Kushinagar/कुशीनगर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों को कराना होगा यह काम, वरना नहीं आएंगे रुपए
  • ई-के वाई सी कराने की मियाद 31 मार्च 2022 तक

कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए अब किसानों को e-KYC कराना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया पूरी न करने पर अगले महीने अप्रैल 2022 में मिलने वाली योजना की 11वीं किस्त रुक सकती है।

ई – के वाई सी कराने की मियाद 31 मार्च 2022 तक है। उन्होनें बताया कि जिन किसानों का ई- के वाई सी होगा अब उनके ही खाते में भारत सरकार द्वारा धनराशि भेजी जाएगी।

इस संदर्भ में उन्होंने ई के वाई सी प्रक्रिया के बारे में बताया कि ईकेवाईसी के लिए सबसे पहले योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। दाहिनी तरफ ईकेवाईसी पर क्लिक करना होगा। फिर आधार नंबर और ईमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें ,आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें फिर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज किया जाए। उन्होंने बताया कि 31 मार्च के बाद भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की ओर से भुगतान प्रक्रिया बैंक खाता संख्या से बदलकर आधार संख्या आधारित कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking