कुशीनगर। जनपद में एक दिसंबर तक आयोजित होने वाले कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ आगामी गुरुवार को होगा। प्रथम दिन तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ व सेवरही के शिवाघाट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि 23 नवंबर को दिन में 11 बजे से बहुरिया टोला हनुमान सरोवर में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दिन शाम को सात बजे से सरोवर तट पर स्थित राम जानकी शिवमंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बरसाने की होली का आयोजन होगा। जबकि सेवरही के शिवाघाट में सायं पांच बजे से सात बजे तक शिवाघाट में नदी पूजन, आरती व भजन संध्या भी आयोजित होगी।
कहा कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव का समापन मिनट क्लब कसया मे सांस्कृतिक संध्या से होगा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…