News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फ्रिज के शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जल कर हुआ खाक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 5, 2023  |  7:57 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फ्रिज के शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जल कर हुआ खाक

कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में योगेन्द्र पटेल के मकान में फ्रिज में शार्ट सर्किट होने से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्वजन के अनुसार गुरुवार दिन में करीब 11 बजे फ्रिज में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई, जो तेजी से पूरे घर में फैलती चली गई। आग की लपटें देखकर घर के सदस्यों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई, ग्रामीणो द्वारा दमकल विभाग का नंबर लगाया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका,करीब एक घंटे तक ग्रामीणों द्वारा घरों में लगी टंकी तथा बाल्टी से पानी डाल कर आग पर काबू पाया जा सका। योगेन्द्र के मकान में आग लगने के बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आस-पड़ोस के लोग भी एहतियातन घरों से बाहर निकल आए,आग से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया, ग्राम प्रधान हरिकेश द्वारा तत्काल उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल तथा विधायक प्रतिनिधि रुद प्रताप सिंह को सूचना दी गई तत्पश्चात लेखपाल गौरव सिंह ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया,घर में रखा फ्रीज,इंडक्शन चूल्हा,मोबाइल,डबल बेड पलंग सहित काफी सामान जल कर खाक हो गया है,
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है,

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking