News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फायर सर्विस की गाड़ी अनियन्त्रित होकर मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर पलटी, चार घायल!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 15, 2021  |  5:09 PM

747 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फायर सर्विस की गाड़ी अनियन्त्रित होकर मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर पलटी, चार घायल!

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर लक्ष्मीगंज मोड़ के समीप फायर ब्रिगेड की गाड़ी से मोटरसाईकिल में ठोकर लग गयी।फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियत्रित होकर सड़क पर पलट गयी।इस घटना में बाइक पर सवार दो युवक व फायर ब्रिगेड का चालक तथा पुलिस का एक जवान बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर रामकोला व कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रामकोला सीएचसी पहुुंचायी और सड़क पर पलटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को थाने लायी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

मंगलवार को थाना क्षेत्र के रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्ष्मीगंज जाने वाली गेट के पश्चिम कप्तानगंज की तरफ से लक्ष्मीगंज जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी यूपी जी 0189 से ठोकर लग गयी।ठोकर लगते ही बाइक सवार गिर गये तथा अनियंत्रित होकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी सड़क पर पलट गयी।इस घटना में बाइक पर सवार दो युवक तथा फायर ब्रिगेड का चालक व एक फायरमैन चोटिल हो गये।सूचना पाकर कप्तानगंज और रामकोला पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायलों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवायी। बाइक तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रामकोला थाने लाया गया।बाइक सवार घायल की पहचान सवरू यादव पुत्र राम अधार यादव उम्र 58 वर्ष ग्राम रामपुर बगहा और अजय पुत्र गोमती ग्राम चन्दरपुर टोला गोबरही (पासी टोला) स्थानीय थाना क्षेत्र के निवासी रूप में किया गया।जो लक्ष्मीगंज बाजार में सैटरिंग का सामान लेने जा रहे थे। 

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking