News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम एवं राजनीतिक दलो की उपस्थिति में किया गया ई0वी0एम0 का प्रथम रेंडमाइजेशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2022  |  5:24 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम एवं राजनीतिक दलो की उपस्थिति में किया गया ई0वी0एम0 का प्रथम रेंडमाइजेशन

कसया/कुशीनगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम  द्वारा राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एन0आई0सी0 कुशीनगर में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

जिलाधिकारी ने ईवीएम रेंडमाइजेशन सहित रख-रखाव आदि कार्याे को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से किये जाने का निर्देश दिया। यह भी कहा गया कि आज राजनीतिक दलो की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन विधानसभा के निर्वाचन कार्य को सकुशल, शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिये किया गया।

 विधानसभा निर्वाचन के लिए बीयू 3609 एवं  सीयू 3609 जो आवश्यकता की 120 प्रतिशत एवं वीवीपैट  3910 की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। वीवीपैट की 130 प्रतिशत की व्यवस्था रखी गयी है, जिनका आज रेंडमाइजेशन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।  

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार प्रत्याशियों द्वारा कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना आवश्यक होगा, उन्होंने सभी पार्टी प्रतिनिधियों से कहा कि यदि किसी बूथ को लेकर किसी प्रकार की कोई चिंता हो तो अवगत कराए जाएं ताकि प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सभी आरओ को निर्वाचन कार्य की महत्ता के दृष्टिगत अभी से सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने का भी निर्देश दिये।

इस रेंडमाइजेशन के समय अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा, समस्त आरओ, डीआईओ एनआईसी मनीष कुमार गुप्ता , एवं राजनीतिक दलो में भाजपा से केशवनाथ उपाध्याय, सपा से कैसर जमाल, रालोद से अल्ताफ हुसैन, कांग्रेस से संतोष श्रीवास्तव, बीएसपी से सुभाष भास्कर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहेे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking