कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली कुशीनगर में संचालित एक गेस्ट हाउस से शुक्रवार की दोपहर थानाध्यक्ष कसया डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी के निर्देशानुसार होटलों, गेस्ट हाउसो के रूटीन जांच के क्रम में एक गेस्ट हाउस से पाँच जोड़ा युवक, युवतियाँ पकड़े गये , जिन्हे पुलिस ने हिरासत में लेकर उक्त के परिजनों क़ो सुपुर्द कर दिया l
मिली जानकारी के अनुसार थाना कसया व पुलिस चौकी कुशीनगर अंतर्गत बुद्ध स्थली कुशीनगर में पुलिस द्वारा होटलों, गेस्ट हाउसो के रूटीन जाँच के दौरान चंद्रलोक नाम से संचालित गेस्ट हाउस से पाँच जोड़े युवक, युवतियाँ पकड़े गये, जिन्हे पुलिस चौकी लाया गया l चौकी प्रभारी मनोज वर्मा द्वारा बताया गया कि रूटीन जांच के तहत चंद्रलोक गेस्ट हाउस में दबिश देकर गेस्ट हाउस के अलग -अलग कमरों से पांच जोड़े युवक -युवतिया पकड़े गये, जिन्हे थाने लाया गया । सभी युवक -यूवतियाँ बालिग मिले जिन्हे सभी युवक युवतियों को चेतावनी देते हुए इनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया ।
इस जाँच -कार्यवाही में कार्यवाही में पुलिस टीम में मुख्य रूप से चौकी इंचार्ज मनोज वर्मा ,एसआई विवेक पांडेय ,का. कमलेश,महिला पुलिस अंजली त्रिपाठी ,नेहा , आदि शामिल रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…