कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नपाप कुशीनगर के वार्ड नं.6, बाबा साहब आप्टे नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भर टोली में अशोक का पौधा लगाकर जन्मोत्सव मनाया और बच्चों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। इस दौरान संस्थान द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया। पौधरोपण करते पूर्व विधायक श्री मणि ने कहा कि मानव जीवन में पौधों का बहुत अधिक महत्व है। पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ मानव के लिए खाद्य सामग्रियां और औषधियां भी देते हैं। वैसे तो वन विभाग द्वारा व्यापक मात्रा में पौधरोपण कराया जा रहा लेकिन यह मात्र विभाग की ही जिम्मेदारी नही है अपितु इसमें हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। इस क्रम में नयी दिशा का प्रयास सराहनीय है जो लोगों से किसी भी शुभ अवसर पर न सिर्फ पौधरोपण की अपील करता है बल्कि अपनी तरफ से पौधा भेंट करते हुए पौधरोपण भी कराता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल, आशुतोष मिश्र, अमर प्रकाश पांडेय, महेश कुमार कर्णधार, सभासद अनिल वर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती बेबी, कांति देवी, गीता देवी, सुप्रिया, यशोदा, रागिनी, अंकित, दिलीप कुमार, अभिषेक, संतोष, चंदन, संजय, छोटेलाल निषाद, संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…